फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर पालिका ने पांच साल में वसूला साढ़े पांच लाख जुर्माना

नगर पालिका ने पांच साल में वसूला साढ़े पांच लाख जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने पांच साल में वसूला साढ़े पांच लाख जुर्माना
नैनीताल। नगर को साफ बनाए रखने के लिए नगर पालिका लगातार अभियान चला रही है। गंदगी फैलाने, पॉलिथीन का उपयोग करने वालों को पालिका बख्शने के मूड में नहीं है। नगर पालिका ने पॉलिथीन का उपयोग, गंदगी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पिछले पांच वर्षों में 1228 लोगों से करीब 5.48 लाख रुपये जुर्माना वसूला। कुछ साल पहले खुले में कूड़ा फेंकना, नालियों में गंदगी करना, झील में कूड़ा फैलाना, सीवर की खुले में बहने की समस्या थी। इसके बाद पालिका ने गंदगी करने वालों का चालान किया। इसके बाद पालिका ने साल दर साल चालानों में बढ़ोतरी कर इस अभियान को जारी रखा, जिसके तहत पांच वर्ष में गंदगी फैलाने वाले 1154 लोगों पर कार्रवाई कर पालिका ने 3.10 लाख रुपये जुर्माना वसूूला। पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर 74 लोगों से 2.38 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन



नगर पालिका ने पांच साल में वसूला साढ़े पांच लाख जुर्माना
गंदगी, पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाकर 1228 लोगों पर कार्रवाई


गंदगी पर चालान
वर्ष चालान राशि
2014 112 28000
2015 82 24050
2016 27 6350
2017 568 148200
2018 365 103850
कुल 1154 310450
पॉलिथीन पर चालान
वर्ष चालान राशि
2014 22 11000
2015 32 196000
2016 00 --
2017 08 9500
2018 12 22000
कुल 74 238500
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed