{"_id":"5b8af82d42c79246311036d1","slug":"81535834157-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम हत्याकांड : अर्शा ने दोस्तों के लिए खोला था दरवाजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूनम हत्याकांड : अर्शा ने दोस्तों के लिए खोला था दरवाजा
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस पूनम पांडे की हत्या और अर्शा को अधमरा करने वाले कातिलों के करीब पहुंच गई है। घटना वाले दिन अर्शा ने अपने दोस्तों के लिए दरवाजा खोला था।वारदात के मास्टर माइंड वाले मौके पर नहीं थे। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती अर्शा के बयान लिए तो उसने इशारों और कुछ लिखकर घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी दी है। घटनाक्रम और हत्यारों को लेकर भी राज खुल चुके हैं। आईजी कानून व्यवस्था का दावा है कि पुलिस एक-दो दिन में घटना का खुलासा कर सकती है।
आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने शनिवार को बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि अब तक की जांच से साफ हो गया है कि हत्या में घर के लोगों का हाथ नहीं है। बरेली, मुरादाबाद और रामपुर भेजी गई पुलिस टीम से भी काफी इनपुट मिले हैं। अर्शा से रविवार तक कुछ और अहम जानकारियां मिल सकती हैं। आईजी के अनुसार अर्शा की हालत में लगातार सुधार पुलिस के लिए अच्छे संकेत हैं। पुलिस ने इस घटना की तह तक जाने के लिए जेल के अपराधियों से भी पूछताछ की है। सीसीटीवी और सर्विलांस का सहयोग लिया जा रहा है। अर्शा के बयान के बयान के आधार पर हत्या की उलझी गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। पुलिस पहले कई बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही थी लेकिन अब एक लाइन मिल गई है।
स्कूटी लेकर भागने वाले चिन्हित
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पूनम की हत्या के बाद स्कूटी लेकर भागने वाले चिन्हित किए गए हैं। स्कूटी सवारों को गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
14 हजार रुपये और बरामद
एसएसपी ने बताया कि पूनम के पति लक्ष्मी दत्त पांडे को घर की तलाशी में और 14 हजार रुपये मिल गए हैं। पैसे पूनम ने साड़ियों में छिपाकर रखे थे। अभी लूटी गई बंदूक का पता नहीं चल सका है। हालांकि बंदूक की तलाश करने के लिए पुलिस ने गोरापड़ाव की रेलवे लाइन से लेकर बस्तियों को खंगाला है।
अर्शा का मोबाइल खुला, पूनम का नहीं
हल्द्वानी। पुलिस ने घायल अर्शा के मोबाइल को खोलने में सफलता हासिल कर ली है। एसटीएफ मोबाइल की जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल की डिटेल अर्शा को दिखाकर पूछताछ करेगी। पूनम के मोबाइल का पैटर्न लॉक तोड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
शाम छह बजे से मंडरा रहा था संदिग्ध
हल्द्वानी। पूनम की हत्या के पहले 27 अगस्त की शाम छह बजे से चप्पल पहने एक संदिग्ध गोरापड़ाव में मंडरा रहा था। मकान का जायजा लेने के बाद संदिग्ध रोडवेज पर आया। इसके बाद रुद्रपुर चला गया। पुलिस को तीन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संदिग्ध को चिन्हित करने में सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने इस मामले में बरेली रोड से लेकर रुद्रपुर तक की कई सीसीटीवी को खंगाला है।
नशा और अवैध संबंध भविष्य के लिए चुनौती
आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ ने कहा कि हत्या की जांच के दौरान युवक और युवतियों में बढ़ता नशा और अवैध संबंध पुलिस के लिए भविष्य में चुनौती बनेगा। पुलिस को अभी ऐेसे व्यवहार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कानून के दायरे में कार्रवाई करना चाहिए। प्रेस वार्ता में आईजी एलओ के साथ आईजी रेंज पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, कोतवाल के आर पांडे सहित आपरेशन में शामिल टीम मौजूद रही।
चौथे दिन भी छह युवतियों और आठ युवकों से पूछताछ
हल्द्वानी। पुलिस की टीमों ने चौथे दिन भी पूनम हत्याकांड के बाबत 14 युवक और युवतियों से पूछताछ की। युवक और युवतियों ने अवैध संबंधों और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने हत्या के मामले में अनभिज्ञता जताई है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए शनिवार को भी छह युवतियों और आठ युवकों को पुलिस कार्यालय में बुलाया था। पूछताछ के दौरान अधिकतर युवक और युवतियों ने बताया कि वे हुक्का बार में जाते हैं। कुछ लोगों ने बीयर बार में जाने की बात स्वीकार की है। कुछ युवतियों ने बताया कि जेब खर्च के नाम पर कम पैसे मिलते हैं। इसी कारण अपनी शौक पूरा करने के लिए दोस्तों का सहयोग लेती हैं। दोस्ती के चक्कर में कई युवतियां नशे की गिरफ्त में आ गई हैं। इनमें डिग्री कालेज से लेकर इंटर कालेज के युवक और युवती शामिल हैं।
पूनम को मारने वाले कुछ स्थानीय तो कुछ बाहरी लोग, अस्पताल में भर्ती अर्शा ने उगले कातिलों के राज
दो दिन में एसएसपी करेंगे हत्याकांड का खुलासा