{"_id":"5aee17464f1c1b76098b8453","slug":"81525552966-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आए प्रेमी युगल पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से आए प्रेमी युगल पकड़े गए
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली से आए प्रेमी युगल को पुलिस ने रोडवेज स्टेशन के पास पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि दोनों शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया है।
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 26 निवासी प्रवीण कुमार अपने पड़ोस की छात्रा को साथ लेकर शनिवार को हल्द्वानी चला आया। छात्रा 11 वीं में पढ़ती है। रोडवेज परिसर में काफी देर तक घूमने पर पुलिस को शक हुआ तो दोनों को पकड़ लिया। थाने में महिला पुलिस ने पूछा तो लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 18 साल से अधिक है।
युवक का कहना था कि वह अलीगढ़ का मूल निवासी है लेकिन दिल्ली में पानी का टैंकर चलाता है। पड़ोस की युवती से उसे प्यार है और वह उससे शादी करना चाहता है। हल्द्वानी में वह अपने दोस्त का घर ढूंढने के लिए आया था। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों के आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।