फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहर में आग लगी तो डीएम बाहर निकले

नहर में आग लगी तो डीएम बाहर निकले

Sun, 29 Apr 2018 02:29 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
नहर में आग लगी तो डीएम बाहर निकले
शिमला आग - फोटो : self
हल्द्वानी। डीएम कैंप कार्यालय के पास नैनीताल रोड की नहर में शनिवार रात किसी ने आग लगा दी। वहां खलबली मचने पर डीएम विनोद कुमार सुमन भी बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर नगर निगम के कर्मचारियों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

डीएम कैंप कार्यालय के पास नगर निगम कार्यालय के सामने बहने वाली मुखानी नहर में पानी की जगह कूड़ा भरा था। इसमें थर्मोकोल आदि ज्वलनशील सामग्री अधिक थी। इसलिए शनिवार रात किसी ने इस कूड़े में आग लगा दी। इसके बाद थर्मोकोल का कूड़ा जलने लगा। धुआं देखते ही डीएम कार्यालय ने घटना की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। सफाईकर्मियों ने पानी फेंककर आग को काबू में किया। इसके बाद सफाईकर्मियों ने नहर की सफाई कर दी। घटना की जानकारी लेने के लिए डीएम सुमन बाहर निकल गए थे। उन्होंने भी इस पर आश्चर्य, चिंता जताई क्योंकि कूड़ा जलाना न्यायालय के आदेश पर दंडनीय अपराध घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed