फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भ्रष्टाचार का आरोपी जेई गया जेल

भ्रष्टाचार का आरोपी जेई गया जेल

Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का आरोपी जेई गया जेल
हल्द्वानी। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बिजली विभाग के अवर अभियंता सुबोध कुमार नेगी को सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में पेश किया। अदालत ने अवर अभियंता को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इधर विभाग ने अवर अभियंता को निलंबित करने के साथ रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुबोध कुमार नेगी ने ठेकेदार हेमंत से बिलों को पास करने के एवज में दस हजार रुपये की मांग रखी थी। इस बीच, जेई सुबोध का स्थानांतरण रामनगर विद्युत उपखंड चिल्किया होे गया। जब काफी समय तक जेई सुबोध ने बिल पास नहीं किए तो ठेकेदार ने इसकी शिकायत हल्द्वानी सतर्कता विभाग से की। शिकायत के आधार पर सतर्कता विभाग ने जेई सुबोध को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में विभाग के मुख्य अभियंता कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि अवर अभियंता को निलंबित करने का आदेश अधीक्षण अभियंता को दिया गया है। साथ ही घटना की पूरी जानकारी मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय से जो भी आदेश आएगा। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। अधीक्षण अभियंता शेखर अभियंता ने अवर अभियंता के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed