फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसटीएच में बंदीरक्षक ने वार्ड बवाय को पीटा

एसटीएच में बंदीरक्षक ने वार्ड बवाय को पीटा

Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एसटीएच में बंदीरक्षक ने वार्ड बवाय को पीटा
हल्द्वानी। पत्नी का इलाज कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) आए हल्द्वानी उपकारागार के बंदीरक्षक रिफाकत अली पर वार्ड ब्वॉय को हेलमेट से पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि वह लाइन में लगने के बजाय डॉक्टर को सीधे दिखाने का दबाव डाल रहा था। पिटाई से नाराज अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि लिखित माफी मांगने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को एसटीएच के ओपीडी कमरा चार में डॉ. यतेंद्र सिंह को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी थी। वार्ड ब्वॉय विनोद कुमार क्रमवार मरीजों को दिखाने के लिए अंदर भेज रहा था। वार्ड ब्वॉय का आरोप है कि बंदीरक्षक ने सबसे पहले अपनी पत्नी को दिखाने के लिए दबाव बनाया। रोकने पर उसने सिर पर हेलमेट से वार कर दिया। इस बीच अन्य वार्ड ब्वॉय दीपक ने बीच बचाव किया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। मारपीट की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत की। कर्मचारियों का कहना था कि लिखित माफी मांगने पर ही बात बनेगी। इस बीच बंदीरक्षक ने लिखित माफीनामा पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed