फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बुलेट से टक्कर के बाद धू धू कर जल हुई सड़क पर गिरी बाइक

बुलेट से टक्कर के बाद धू धू कर जल हुई सड़क पर गिरी बाइक

Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बुलेट से टक्कर के बाद धू धू कर जल हुई सड़क पर गिरी बाइक
भीमताल में बाइक जली - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। नगर के मल्लीताल बाजार में रविवार सुबह एक बाइक में धू-धू कर आग लग गई, हालांकि हादसे में बाइक सवार बालबाल बच गया। स्थानीय दुकानदारों ने धधकती बाइक पर पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक बाइक का अगला हिस्सा जल चुका था। नौकुचियाताल स्थित टेंपलटन स्कूल में कार्यरत प्रकाश चंद्र रविवार सुबह अपनी बाइक यूके 04 एच/1051 से मल्लीताल बाजार आया था। समाचार पत्र लेकर स्कूल की ओर जा रहा था कि तभी मल्लीताल बाजार में पहुंचते ही प्रकाश चंद्र की बाइक को पीछे से आ रहे एक बुलेट सवार बाइकर ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश की बाइक सड़क में गिरी तो उसमें आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। टक्कर के बाद बाइक सवार प्रकाश ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाइक को धू-धू कर जलता देख आसपास के कई दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कई बाल्टी पानी डालकर बाइक में लगी आग बुझाई। हादसे के बाद बुलेट सवार बाइकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सड़क में कुछ देर के लिए जाम लग गया। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि बुलेट सवार युवक अल्मोड़ा का निवासी बताया गया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed