फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोहित तिवारी का केस हत्या में तरमीम

रोहित तिवारी का केस हत्या में तरमीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
रोहित तिवारी का केस हत्या में तरमीम
नैनीताल। पूर्व छात्र नेता रोहित तिवारी को गोली मारने का मुकदमा रविवार को हत्या के प्रयास से हत्या में तरमीम कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पूर्व छात्र नेता रोहित को आठ जनवरी को फेयर हैवेंस होटल के पास गोली मार दी गई थी। रोहित के पिता कृष्ण चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने नौ जनवरी को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। दो दिन बाद मल्लीताल पुलिस ने घटना का खुलासा कर लंघम हॉस्टल तल्लीताल निवासी संदीप और उसके रिश्तेदार अंकुर पाल को गिरफ्तार किया था। जानलेवा हमले के आरोप में चालान होने पर उन दोनों को जेल भेज दिया। शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। पिता कृष्ण ने रविवार को रोहित की मौत की लिखित सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि जानलेवा हमले का मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया गया है। अब आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन



रोहित तिवारी का केस हत्या में तरमीम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed