{"_id":"5b9ac574867a557ec15a4434","slug":"71536869748-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत के मामले में सीबीआई टीम आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी की मौत के मामले में सीबीआई टीम आई
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बंदी की मौत के मामले में जांच करने के लिए दो दिनों से लखनऊ सीबीआई टीम शहर में है। बुधवार को टीम जेल अधिकारियों से भी संपर्क किया था। जेल कर्मियों से पूछताछ करने के बाद सीबीआई टीम घटना के संबंध में अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
किलपुरा रेंज के दैनिक वेतन भोगी वन रक्षक प्रकाश सिंह रावत को पुलिस ने हमले के आरोप में 21 अगस्त 14 को गिरफ्तार किया था। जेल में बंद कैदी प्रकाश सिंह रावत की कारागार में मौत हो गई। पुलिस की जांच में जेल अधिकारियों को क्लीन चिट मिला। इस मामले में अभियुक्त की पत्नी कलावती ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल अधिकारियों को बचाया है। इस मामले में अदालत ने घटना की सीबीआई जांच करने के निर्देश दिए। सीबीआई लखनऊ की टीम ने अदालत के निर्देश पर मुकदमा की जांच करना शुरू किया। टीम ने कोतवाली पुलिस का तत्काल बयान लिया। इसके बाद बुधवार को सीबीआई टीम ने उप कारागार में जाकर बंदीरक्षकों से पूछताछ की। टीम में शामिल लोग एक कार से बेस अस्पताल के समीप आए थे। उन्होंने कुछ लोगों से पूछताछ की और कार से चले गए। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को किन किन लोगों का बयान लिया। इसका पता नहीं चल सका है।