{"_id":"5b636cb94f1c1ba13e8b4d0a","slug":"71533242553-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौजाजाली गोदाम में पकड़ी गई दो करोड़ की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौजाजाली गोदाम में पकड़ी गई दो करोड़ की शराब
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
रौराचवर स्थित धर्मदेव आदर्श इंटर कॉलेज में उतारी जा रही थी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंककर शराब माफिया ने गौजाजाली में सेनेटरी के गोदाम को शराब का गोदाम बना दिया। शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा तो अंग्रेजी और देसी दारू की साढ़े पांच हजार बोतलें बरामद की गई। पकड़ी गई शराब की कीमत दो करोड़ 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। तस्कर तो हाथ नहीं लगे मगर गोदाम के चौकीदार को हिरासत में लिया गया है। चर्चा है कि शराब के इस जखीरे और सप्लाई से जुड़ा व्यक्ति प्रदेश के एक कद्दावर नेता का खास गुर्गा है। प्रदेश में अवैध शराब की यह सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बरेली रोड पर गौजाजाली स्थित सेनेटरी के सामान के गोदाम में शराब छिपाकर रखी है और यहां से अलग-अलग इलाकों को सप्लाई होती है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम ने गोदाम में छापा मारा तो अंदर का सीन देख सब दंग रह गए। तीन ओर से दीवारों से सटे गोदाम में मैकडावल की 2500 और देसी शराब (दबंग और गुलाब ब्रांड) की 3000 पेटियां रखी गई थीं। इसके साथ ही सेनेटरी का सामान टाइल्स, टंकी आदि रखा गया था। टीम ने मौके से चौकीदार जवाहर को हिरासत में ले लिया। निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि होलोग्राम देखने से पता चला है कि बरामद शराब एक साल पुरानी है। वर्तमान समय में ट्रैक एंड ट्रेस पद्धति से शराब एलाट की जाती है। गोदाम से ट्रकों द्वारा शराब आबकारी कार्यालय भेजी गई। आबकारी विभाग के उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि यह प्रदेश की सबसे बड़ी बरामदगी है। जल्द तस्करों को भी पकड़ लिया जाएगा।
अंग्रेजी और देसी दारू की साढ़े पांच हजार बोतलें बरामद, गोदाम का चौकीदार हिरासत में
आबकारी विभाग को गौजाजाली में छापेमारी में मिली सफलता, एक नेता के करीबी की बताई जा रही है शराब
गोदाम के अंदर से बनाया था रास्ता
तस्कर ने गोदाम के अंदर से माल पार करने के लिए बड़ा होल बनाया था। इसी रास्ते से पेटियां दूसरे मकान से अंदर ही अंदर पार हो जाती थी। इस रास्ते से पेटी लेकर एक व्यक्ति आराम से निकल सकता था। उसे गोदाम का गेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
चौकीदार ने बताया खुद को बेकसूर
मूल रूप से फतेहपुर (यूपी) के खागा गांव का रहने वाले चौकीदार जवाहर ने कहा कि वह 45 साल से यहां रह रहा है। वह सेनेटरी के व्यवसायी जय सिंह के फर्म के सामानों की रखवाली करता है। उसका शराब से कोई मतलब नहीं है। सेनेटरी का सामान यहां से शहर की स्थित दुकान में जाता है। कुछ दिनों पहले तारा नामक मुंशी गोदाम में ड्यूटी करता था।
इस टीम ने मारा छापा
गोदाम में छापा मारने वाली टीम में निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवर्तन दल के सोनू सिंह, पूरन जोशी, उपनिरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा, इंद्र सिंह राणा, पान सिंह जीना, पान सिंह तड़ागी, विजेंद्र जीना, संतोष लोहनी, रेनू सिंह, राकेश, महेंद्र लोहनी, डीके आदि शामिल रहे।