फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टैक्सी स्टैंड पर दो युवकों को पीटा, कार में तोड़फोड़

टैक्सी स्टैंड पर दो युवकों को पीटा, कार में तोड़फोड़

Sun, 17 Jun 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड पर दो युवकों को पीटा, कार में तोड़फोड़
hamla - फोटो : demo
हल्द्वानी। लाल शर्ट पहने हाइडिल गेट निवासी जगदीश को जरा भी पता नहीं था कि बिना वजह भीड़ उस पर टूट पड़ेगी। भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने आए कार सवार को भी धुन दिया। बताया जा रहा है कि भीड़ लाल टी शर्ट पहने युवक की तलाश कर रही थी लेकिन पिटाई जगदीश की हो गई। घायलों ने भाजपा नेता के भाई पर हमले का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

जगदीश ने पुलिस को बताया कि कैंची धाम से लौटने के बाद शुक्रवार की शाम वह 50 रुपये के फुटकर कराने जा रहा था। इस बीच कुछ लोग हमलावर हो गए। उसने कारण पूछा मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। चीख पुकार सुनकर रास्ते से जा रहे नवाबी रोड निवासी तरुण सक्सेना अपनी होंडा सिटी कार रोककर बचाने के लिए आया तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर दी। तरुण एक कंपनी में सेल्स मैनेजर है। आरोप है कि हमलावरों ने तरुण की कार में भी तोड़फोड़ की थी। जगदीश के अनुसार हमलावरों का कहना था कि वे लाल टी शर्ट वाले की तलाश कर रहे थे लेकिन गलती से लाल शर्ट वाले को पीट दिया। घायल युवकों ने घटना की लिखित जानकारी भोटिया पड़ाव पुुलिस चौकी को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को दोनों ने कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उनका आरोप था कि राजपुरा निवासी भाजपा नेता के भाई ने यह हमला कराया है। उनके 23 हजार रुपये, अंगुठी और चांदी की चेन भी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed