{"_id":"5a81fd424f1c1bfe7e8b53eb","slug":"71518468418-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर रोड में लोग फिसले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर रोड में लोग फिसले
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पाल फ्रोजन फूड्स को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस भेजा है। बेलबाबा के पास मटर के छिलकों के कारण फिसलन बढ़ने और दुपहिया वाहनों के रपटने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाई गई।
सोमवार को पाल फ्रोजन फूड्स से मटर के छिलके रुद्रपुर भेजे जा रहे थे। इससे मटर के छिलकों का रस सड़क में गिर रहा था। हल्की बारिश के कारण सड़क में फिसलन बढ़ गई। इससे कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए। लोगों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी एपी वाजपेई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत पाल फ्रोजन फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने जांच में शिकायत को सही पाया। उन्होंने फैक्ट्री मैनेजर को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।
इसी मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को फैक्ट्री प्रबंधक को नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया है कि फैक्ट्री से रुद्रपुर भेजे जा रहे कचरे से टपक रहे रस से सड़क की ऊपरी सतह चिकनी हो गई है। कई जगह पर सड़क की ऊपरी सतह भी खराब हो रही है। इससे दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और वाहन चालकों को चोट लग रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि इससे कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन की होगी। साथ ही सड़क की सतह अगर खराब होती है तो इसकी भरपाई भी कंपनी से की जाएगी।
विज्ञापन
फैक्ट्री से रुद्रपुर भेजे जा रहे मटर के छिलकों का रस सड़क को कर रहा खराब
उपजिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शिकायत सही मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन को दी चेतावनी