{"_id":"5a7f59514f1c1b8e268b971b","slug":"71518295377-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता सेल्समैन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र नेता सेल्समैन घायल
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शराब के दाम को लेकर अंग्रेजी शराब के सेल्समैन और युवकों में मारपीट हो गई। सेल्समैन का आरोप है कि युवकों ने पथराव भी किया। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों का चालान किया है।
पुलिस के मुताबिक कॉलटैक्स स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में तीन-चार युवक पहुंचे। तीनों ने 100 रुपये देकर एक पव्वा देने को कहा। इस पर सेल्समैन ने 110 रुपये दाम बताते हुए 10 रुपये मांगे। इस पर एक युवक ने शराब की दुकान के गेट पर लात मार दी। सेल्समैन और युवकों में लात घूंसे चलने लगे। इस बीच इसी गुट का एक युवक अंग्रेजी से सटी देशी शराब की दुकान पहुंचा और वहां भी बवाल काटने लगा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने दुकान के बाहर हंगामा काट रहे दो युवकों गौरव चौधरी और पंकज आगरी का पुलिस एक्ट में चालान किया है। इधर इसी मामले में कमल निवासी नवाबी रोड ने पुलिस को तहरीर सौंप कर दो युवकों पर बेवजह मारपीट के आरोप लगाया है। एसएसआई संजय जोशी ने बताया कि पुलिस एक्ट में दो का चालान किया है, जबकि घटना की जांच की जा रही है। गौरव चौधरी पंकज आगरी दो पुलिस एक्ट में में चालान किया कैंटीन में लफड़ा हो जाता है।