फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   थानाध्यक्ष बैंकों और स्कूलो में लगे सीसीटीवी को चेक करेंगे

थानाध्यक्ष बैंकों और स्कूलो में लगे सीसीटीवी को चेक करेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बैंकों और स्कूलो में लगे सीसीटीवी को चेक करेंगे
हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने पर्यटकों के सीजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के टिप्स दिए। इसके साथ ही एसएसपी ने अपराध रोकने के लिए थानाप्रभारियों को बैंकों और स्कूलों के सीसीटीवी को चेक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बहुउद्देश्यीय भवन में अपराध समीक्षा के दौरान अधीनस्थों को संबोधित करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी पिकेट और गश्त चेक करने के निर्देश दिए। बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए सभी थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक और सीपीयू प्रभारी सुगम यातायात व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहेंगे। पर्यटकों को यातायात व्यवस्था से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सिटीजन पोर्टल से प्राप्त सभी शिकायतों का पुलिस को तत्काल निस्तारण करना होगा। सभी थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्र के स्कूल, कॉलेजों एवं बैकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को समय- समय पर चेक करेंगे। न्यायालय से प्राप्त सम्मन. वारंट की शत प्रतिशत तामीला कराएंगे। थाना और चौकी की पुलिस सभी चोरी के मुकदमों का शीघ्र सफलता पूर्वक अनावरण करेंगे। जिले में फरार चल रहे अपराधियों की वर्तमान स्थिति का पता कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना होगा। लापता हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी प्रत्येक थाने की पुलिस वर्तमान स्थिति का पता लगाकर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। समीक्षा के दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एएसपी राजीव मोहन, सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल, रामनगर सीओ पंकज गैरोला, नैनीताल सीओ विजय थापा, निरीक्षक एलआईयू दीप चंद्र भट्ट, आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट के साथ समस्त थानाप्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन



यातायात व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहे पुलिस
थाना प्रभारी बैंकों और स्कूलों के सीसीटीवी चेक करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed