{"_id":"5c9a8bf5bdec22145f539697","slug":"61553632245-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की लीज को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ एनसीआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की लीज को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ एनसीआर
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मल्लीताल स्थित एक होटल की लीज के झगड़े में तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर रिपोर्ट दर्ज हुई है। यहां मल्लीताल में सनराइज होटल है। होटल स्वामी ने इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी करन सहगल को एक वर्ष के लिए लीज पर दिया था। इसकी लीज 28 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि लीज समाप्ति के बावजूद करन होटल नहीं छोड़ रहा है। इसलिए होटल स्वामी ने सोमवार को होटल में ताला लगा दिया। इसके विरोध में होटल में रह रहे तीन युवक, होटल स्वामी आदि के बीच धक्कामुक्की हो गई। होटल स्वामी पक्ष की डॉली ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें अभद्रता, गाली गलौज का आरोप लगाया गया। मासीवाल ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत एनसीआर दर्ज की गई है। इससे पहले भी पुलिस दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में धारा 107/116 के तहत निरुद्ध कर चुकी है।
होटल की लीज को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
होटल की लीज को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट