फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छेड़छाड़ पर गैंगरेप का शोर, पुलिस में हड़कंप

छेड़छाड़ पर गैंगरेप का शोर, पुलिस में हड़कंप

Wed, 07 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर गैंगरेप का शोर, पुलिस में हड़कंप
काशीपुर। चार युवकों द्वारा 16 साल की किशोरी से गैंगरेप और इस मामले में पंचायत द्वारा युवती की आबरू का 1.80 लाख में सौदा कर समझौता करा दिए जाने की चर्चाओं से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब किशोरी और उसकी मां से बात की तो मामला छेड़छाड़ का सामने आया। हालांकि किशोरी की मां ने समझौते की बात कहकर कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से मुरादाबाद के थाना मूंढ़ा पांडे क्षेत्र का एक व्यक्ति परिवार के साथ पिछले 10 वर्षों से कुंडा थाना क्षेत्र में रह रहा है। वह एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी और बेटी क्षेत्र के ही एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर पर घरेलू काम करती हैं। मंगलवार को ये अफवाह फैल गई कि बीते रविवार की सुबह ग्राम करनपुर के चार युवक इस व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर सुनसान क्षेत्र में बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर ले गए। वहां चारों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यह भी अफवाह उड़ी की सोमवार को इस मामले में गांव में हुई पंचायत में तीन आरोपियों से 60-60 हजार रुपये वसूलने का फरमान सुनाया गया। एक युवक की गरीबी पर ‘तरस’ खाकर उसे जुर्माना लिए बगैर छोड़ दिया गया। बाद में तीनों आरोपियों से जुर्माना वसूलकर स्टांप पेपर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बात कुंडा थाना पुलिस को पता चली तो पुलिस गांव में गई। बाद में किशोरी और उसकी मां को थाने बुलाया उपनिरीक्षक सीमा कोहली व प्रियंका ने किशोरी व उसकी मां के बयान लिए और उसकी वीडियों रिकार्डिंग की। सओ कुंडा सुधीर कुमार ने बताया कि बयानों में किशोरी ने बताया कि गांव के चार युवक रविवार को उसके घर आए थे।

उनमें से एक युवक उसके आंगन तक आया। उसने गाली-गलौच करते हुए बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा। जिस पर उसने उक्त युवक के हाथ में काट लिया, जिससे युवक का हाथ जख्मी हो गया। उनके बीच हाथापाई भी हुई। बाद में कुछ लोगों ने बीच में पढ़कर उनके बीच समझौता करा दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

गैंगरेप का मामला संज्ञान में आने पर महिला उपनिरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया। किशोरी और उसकी मां ने गैंगरेप की घटना से इनकार करते हुए युवकों से झगड़े की बात कही है। तहरीर मांगने पर उन्होंने इससे इनकार कर दिया। -डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी ऊधमसिंह नगर।


मैं स्वयं मौके पर जाकर इस मामले की जानकारी करूंगी। असल मामला क्या है इसका पता लगाया जाएगा। मैं इस मामले को लेकर सीओ और कोतवाल से मिलूंगी। -अमिता लोहनी, पूर्व उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed