फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी जेल से 250 कैदी अन्य जेलों को भेजे जाएंगे

हल्द्वानी जेल से 250 कैदी अन्य जेलों को भेजे जाएंगे

Tue, 14 Nov 2017 02:15 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी जेल से 250 कैदी अन्य जेलों को भेजे जाएंगे
Jailbreak
हल्द्वानी। आईजी जेल डॉ. पीबीके प्रसाद ने कहा कि उपकारागार में कैदियों की संख्या क्षमता से कई गुना अधिक हो गई है। यहां के 250 कैदी जल्द ही अन्य जेलों को भेजे जाएंगे। पहले रोके गए 100 कैदी भी अन्य कारागारों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी उपकारागार पहुंचे आईजी जेल को बताया गया कि जेल में क्षमता से कई गुना अधिक 900 कैदी रखे गए हैं। इनकी व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। इस पर उन्होंने 250 कैदियों को अन्य जेलों में भेजने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या के सामने नए बंदीरक्षकों की अलग परेड कराई गई और जेल नियमों के बारे में पूछताछ की। आईजी का कहना था कि 14 साल से अधिक की सजा भुगत चुके कैदियों को चिन्हित करने के लिए भी अधीनस्थों को कहा गया है। चलने फिरने में अशक्त कैदियों को भी दया के आधार पर छोड़ने के बारे में विचार किया जाएगा। अधीनस्थ अधिकारियों को नियम पूर्वक कार्य करने की सलाह दी गई है। हिदायत दी गई कि नियम के विरुद्ध कोई कर्मचारी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले भी जेल के 300 कैदियों को अन्यत्र भेजने के निर्देश दिए गए थे। पता चला है कि सौ कैदी अभी भी नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed