{"_id":"59e666244f1c1b87698b631e","slug":"61508271652-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में पड़ गया सवा दो लाख का पेट्रोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक में पड़ गया सवा दो लाख का पेट्रोल
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पेट्रोल पंप पर स्वैप मशीन के माध्यम से भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को किस तरह परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है।
हुआ यूं कि महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के निकट निवासी अनिल गोयल ने रामपुर रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में सवा दो सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। उन्होंने पेट्रोल का भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारी ने स्वैप मशीन में गलती से 225 रुपये के स्थान पर सवा दो लाख रुपये भर दिए। अनिल गोयल ने भी स्वैप मशीन में धनराशि की संख्या चेक नहीं की और भुगतान करके चले गए। कुछ ही देर में अनिल गोयल के पास एक्सिस बैंक से फोन आता है कि क्या आपने सवा दो लाख रुपये का पेट्रोल खरीदा है, जिसका भुगतान आपके खाते से हुआ है। इतना सुनते ही गोयल के होश उड़ गए, उन्होंने बताया कि पेट्रोल तो मात्र सवा दो सौ रुपये का खरीदा है। गोयल अशोका लीलैंड में नौकरी करते हैं। इसके उपरांत बैंक के उपभोक्ता केंद्र से संपर्क करने के साथ ही पेट्रोल पंप स्वामी से बात की, तब कहीं जाकर घंटों की मशक्कत के बाद उनका पैसा खाते में वापस आ सका।