{"_id":"5979011a4f1c1b45578b46c9","slug":"61501102362-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से लदी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस ने रामपुर रोड पर घेराबंदी कर पिकअप में लदी 170 पेटी बीयर और शराब बरामद की। जांच के दौरान 20 पेटी शराब के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि शराब भीमताल भेजी जा रही थी।
एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी को बुधवार सुबह सूचना मिली कि पिकअप में कुछ लोग अवैध शराब लादकर जा रहे हैं। चेकिंग में लगे सिपाही ललित कांडपाल, कमल पंत, गुरजीत सिंह, कुंदन कठायत की टीम ने टीपीनगर रामपुर रोड पर पिकअप को रोक लिया। छानबीन के दौरान कुंवरपुर गौलापार निवासी पिकअप चालक रमेश चंद्र 150 पेटी बीयर और शराब के कागजात दिख सका। उसने बताया कि बरामद शराब रामपुर रोड फुटकुआ स्थित एफएल-2 कार्यालय से भीमताल दुकान को आपूर्ति की गई है, लेकिन चालक ने 20 पेटी के कागजात दिखाने में असमर्थता जताई। पुलिस ने 20 पेटी शराब को अवैध मानते हुए चालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। इधर, दुकानदार का कहना था कि शराब एक दुकान से दूसरी दुकान पर भेजी जा रही थी। इस मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक हेमंत सिंह कठैत को सौंपी गई है।