फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निराश लौटे मरीज नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड

निराश लौटे मरीज नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड

Wed, 21 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
निराश लौटे मरीज नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड
निराशा लौटे मरीज, नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन


हल्द्वानी।
डाक्टरों को पहाड़ चढ़ाने की सरकार की सनक मरीजों पर भारी पड़ेगी। बेस अस्पताल से तीन डाक्टरों को शनिवार तक रिलीव किया जाना है। तो दूसरी ओर बुधवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ने होने से मरीजों को निराश लौटना पड़ा।

महिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलाजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया का लोहाघाट स्थानांतरण कर दिया गया है। महिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 70 अल्ट्रासाउंड होते हैं। बुधवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। गंभीर महिला रोगियों के अल्ट्रासाउंड बेस अस्पताल में कराए गए। दूसरी ओर बेस अस्पताल से डॉ. पीएस टाकुली फिजीशियन, डॉ. धीरेंद्र बनकोटी जनरल सर्जन और ईएनटी सर्जन डॉ. दलीप वार्ष्णेय का भी स्थानांतरण हो गया है। डॉ. धीरेंद्र बनकोटी मेडिकल पर चल रहे हैं। सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि तीनों डाक्टरों को शनिवार तक रिलीव करना है। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीएस खोलिया को डॉ. बनकोटी और डॉ. वार्ष्णेय का चार्ज दिया जाएगा। जबकि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट को डॉ. टाकुली का चार्ज दिया जाएगा। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि महिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट दिए जाने को लेकर सीएमओ को पत्र लिखा है। डॉ. जोशी ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट न मिलने तक अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा। गंभीर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड बेस अस्पताल में कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed