फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मंडी में 16 व्यवसायियों की दुकानें आग की भेंट चढ़ी

मंडी में 16 व्यवसायियों की दुकानें आग की भेंट चढ़ी

Sun, 17 Mar 2019 02:39 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 17 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
मंडी में 16 व्यवसायियों की दुकानें आग की भेंट चढ़ी
fire, mandi, godown - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मंडी परिसर में शुक्रवार की देर रात लगी आग से 17 कारोबारियों का लाखों का नुकसान हुआ है। सब्जियों के साथ कागजात, तराजू, फर्नीचर और पैसे जलकर नष्ट हो गए। कैरेट, बारदाना सहित अन्य सामान राख में तब्दील हो गए। एक व्यवसायी कार, कैंटर कार, दूसरे की बाइक, साइकिल और दो ठेले भी आग की भेंट चढ़ गए। शौचालय का लिंटर क्षतिग्रस्त हो गया। सीएफओ संजीवा कुमार ने मौके का मुआयना कर क्षति का आकलन किया। अग्निशमन विभाग को आशंका है कि आग जनरेटर रूम में रखे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मंडी में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया था। मंडी का फाटक नहीं खुलने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आगे के रास्ते से अंदर प्रवेश करना पड़ा। गेट को पीआरडी के जवानों ने तत्काल नहीं खोला था। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले आग ने टिनशेड में रखी सब्जियों, फर्नीचर और कैरेट को चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के लिए द्विस्तरीय रणनीति बनाई। एक बड़ी टीम टिनशेड और तीन पक्की दुकानों की आग बुझाने में लगी थी। वहीं एक दूसरी टीम ने जेनरेटर रूम की आग बुझाना शुरू किया ताकि ट्रांसफार्मर के तेल में आग न पकड़ सके।
विज्ञापन



पलभर में राख हो गई 17 कारोबारियों की गाढ़ी कमाई
लाखों की सब्जी, फर्नीचर, कार, कैंटर, दो बाइक सहित अन्य सामान जल गया, शौचालय का लिंटर भी क्षतिग्रस्त
जेनरेटर रूम में रखे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लगने की आशंका


किसका कितना नुकसान
- लवकुश का आलू, बाइक, साइकिल, 150 कैरेट टमाटर और आलमारी के साथ सवा लाख रुपये नगदी जल गई।
- मथुरा दत्त जोशी की दुकान में टीवी, 150 कैरेट टमाटर, आलमारी के कागजात जल गए।
- रमेश पलड़िया की दुकान में रखी खाद, बीज और कैरेट के टमाटर जल गए।
- टिनशेड में नाजिम की दुकान में रखी बाइक और बारदाना जल गए।
- फुलारा फूड सेंटर में कांउंटर, टेबल, 50 कैरेट, पंखे, कुर्सी आलमारी में रखे सामान जल गए।
- बसंत बल्लभ की दुकान में रखे 250 कट्टे, 2000 खाली कैरेट जल गए।
- केशव दत्त पलड़िया, दस्तावेज के साथ 30 हजार नगदी, 60 कैरेट, बोरी बारदाना जल गए।
- दुर्गादत्त तिवाड़ी के दस्तावेज, एक लाख 60 हजार, कैरेट, फर्नीचर आग की भेंट चढ़ गए।
- प्रेमबल्लभ, शिवदत्त पांडे, दीप गुणवंत, शिवलाल केसरवानी, आकाश केशरवानी, भोला नाथ केसरवानी, नंदन सिंह मेर, देवेंद्र बोरा की दुकान में रखे सामान भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े छह घंटे, 25 गाड़ी पानी
हल्द्वानी। अग्निशमन अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि रात डेढ़ बजे से जवानों ने आग बुझाना शुरू किया। धीरे-धीरे आग उठने पर सीएफओ संजीवा कुमार ने जेसीबी मंगाई। जेसीबी से डंप पड़े सामानों को बिखेरकर शनिवार की सुबह आठ बजे तक अग्निशमन के जवानों ने आग को काबू किया। इस बीच हल्द्वानी स्टेशन की चार और सेंचुरी की एक गाड़ी युद्ध स्तर पर लगी रही। आग बुझाने में कुल 25 गाड़ी पानी खर्च हुआ।


व्यवसायियों ने नहीं ली अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र
हल्द्वानी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि मंडी में तेल, घी सहित काफी संवेदनशील सामानों की गोदाम और दुकानें हैं। करीब तीन माह पहले भी मंडी की एक गोदाम में आग लगी थी। एफएसओ जगदीश प्रसाद का कहना है कि किसी व्यवसायी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है जबकि व्यवसायियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना चाहिए। यदि प्रमाण पत्र के लिए कोई आता है तो उसके संस्थान में आग बुझाने के संयंत्र को लगवाया जाता है।


जेनरेटर रूम के ग्रिल को तोड़ना पड़ा
हल्द्वानी। सीएफओ संजीवा कुमार ने बताया कि जनरेटर रूम के अंदर प्रवेश करने के लिए रात में कटर से ताला तोड़ा गया लेकिन शटर नहीं खुल रहा था। इस बीच ग्रिल को तोड़कर आग बुझाने के लिए जवान अंदर घुस गए। क्योंकि अंदर रखे ट्रांसफार्मर को बचाना था। ट्रांसफार्मर के तेल में आग लगने पर हादसा बढ़ सकता था। इस बीच जेनरेटर में आग पकड़ ली थी।

नुकसान : सीएफओ का आकलन
व्यवसायी का नाम संभावित क्षति
केशव दत्त पलड़िया 03 लाख
दीपक बहुगुणा 03 लाख
दीपचंद गुणवंत 03 लाख 86 हजार
दुर्गादत्त तिवाड़ी 03 लाख 60 हजार
नंदा बल्लभ बृजवासी 02 लाख 50 हजार
जीवन फुलारा 02 लाख
नाजिम 02 लाख 50 हजार
राकेश भट्ट 90 हजार
प्रेम बल्लभ पांडे 72 हजार
शिवदत्त पांडे 17 हजार
कृष्ण चंद दानी 45 हजार
नरेश शर्मा 33 हजार
आकाश केसरवानी 80 हजार
भोलानाथ केसरवानी 10 हजार
शिवलाल केसरवानी 22 हजार
लवकुश 03लाख

आग बुझाने में लगी टीम
अग्निशमन अधिकारी जगदीश प्रसाद की अगुवाई में जगदीप, जगदीश मेहता, जितेंद्र, नरेंद्र मेहता, सचिन राणा, विपिन चौहान, प्रकाश मेर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed