{"_id":"5c5c9073bdec227f1c76b7ed","slug":"51549570163-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विक्रेता के मकान में लगी आग लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार विक्रेता के मकान में लगी आग लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामलीला मोहल्ला में चाय विक्रेता के घर में बुधवार रात आग लग गई। घटना के 40 मिनट बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जल गई।
रामलीला मोहल्ला निवासी घासीराम केमू स्टेशन के पास ठेले पर चाय बेचते हैं। बुधवार आधी रात में चाय विक्रेता के घर में आग लग गई। उसकी पत्नी कृष्णा, बेटी मुस्कान, हिना, शिवानी, राखी घर से बाहर निकल गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले सचिन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु, कश्यप, रोहित, करन आदि ने मौके पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू की, इस घर में रखे, बिस्तर, कपड़े, टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, गैस सिलिंडर में आग लग चुकी थी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तीन गाड़ियों के पानी से आग बुझाई। इस दौरान गैस सिलिंडर भी फट चुका था। चाय विक्रेता की पत्नी कृष्णा का कहना है कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। चाय विक्रेता की बेटियां मुस्कान, हिना का कहना था कि उनका हाईस्कूल, इंटर का प्रमाणपत्र भी जल गया। शिवानी की किताबें जल गई हैं।
चाय विक्रेता के घर में लगी आग, लाखों की क्षति
40 मिनट बाद पहुंची फायरब्रिगेड
शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका
चाय विक्रेता की पत्नी कृष्णा का कहना है कि उसके घर में विद्युत लाइन नहीं है। इस कारण शॉर्टसर्किट नहीं हो सकता है। आशंका जताई कि आग किसी ने शरारती तत्व ने बाहर से लगाई है, क्योंकि आधी रात के समय कोई खाना भी नहीं बना रहा था। मकान जर्जर हालत में है और पड़ोस में गोदाम है।