फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनन तस्कर गौला रेंज दफ्तर में सीज खड़ी पिकप ले उड़ा

खनन तस्कर गौला रेंज दफ्तर में सीज खड़ी पिकप ले उड़ा

Sun, 02 Dec 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खनन तस्कर गौला रेंज दफ्तर में सीज  खड़ी पिकप ले उड़ा
हल्द्वानी। खनन तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वन विभाग के दफ्तर में खड़ी सीज पिकप को डुप्लीकेट चाबी लगाकर ले उड़े। वन टीम ने पिकप का पीछा किया लेकिन वाहन नहीं पकड़ा जा सका। वन टीम ने पिकप स्वामी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना से वन दफ्तरों में सुरक्षा की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंजर गणेश चंद्र त्रिपाठी ने शनिवार सुबह 11:15 बजे शीशमहल से एक आरबीएम से भरी पिकप यूके 04 सीए 7505 पकड़ी। आरबीएम के दस्तावेज न होने पर त्रिपाठी ने पिकप को कब्जे में ले लिया और हीरानगर स्थित रेंज दफ्तर ले आए। यहां वाहन को सीज कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे स्टाफ काम में व्यस्त था कि इस बीच पिकप चालक रेंज दफ्तर पहुंचा और डुप्लीकेट चाबी से वाहन को स्टार्ट कर भगा ले गया। इससे वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों की टीम ने पिकप को पकड़ने के लिए गाड़ी दौड़ा दी लेकिन पिकप चालक हत्थे नहीं चढ़ा। डिप्टी रेंजर मुकुल सुनाल ने अज्ञात पिकप स्वामी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गौला रेंज दफ्तर में खड़ी सीज पिकप ले उड़ा खनन माफिया
शीशमहल से पकड़ी गई थी पिकप, डिप्टी रेंजर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई


सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई घटना
रेंज दफ्तर से पिकप भगाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि पिकप चालक ने पहले रेंज दफ्तर में चार-पांच बार चक्कर काट कर रेकी की। जब उसने देखा कि सभी वन कर्मी व्यस्त हैं। उनका ध्यान पिकप पर नहीं है। उसने पिकप में डुप्लीकेट चाबी निकाली और गाड़ी स्टार्ट कर भगा दी। यह फुटेज पुलिस को सौंपी जा रही है। बताते हैं कि प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन कार्यालय में कार्यरत दो कर्मियों ने भी पिकप छोड़ने के लिए सिफारिश की थी। वन टीम ने दोनों से वाहन स्वामी से वार्ता करने को कहा लेकिन वाहन स्वामी के सामने न आने के कारण कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं वन अधिकारियों, दफ्तरों से कटान, चोरी की घटनाएं
वन अधिकारियों के आवास, दफ्तरों में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसीलिए डीएफओ हल्द्वानी के कार्यालय परिसर, डीएफओ तराई केंद्रीय के आवास से भी चंदन का पेड़ कट चुका है। दो वन अधिकारियों के आवास से चोरी भी हो चुकी है। गौला रेंज में सीज वाहन खड़े होते हैं, वहां सुरक्षा के इंतजाम न होने से भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरक्षा दस्ते ने शनिवार को गैस गोदाम रोड से लीसा तस्करी के शक में एक ट्रक पकड़ा। इसे हीरानगर स्थित दफ्तर में ले जाकर जांच की गई वहां ड्रमों में जमा वार्निश निकला। वन उपज का रवन्ना भी था। इस पर जांच के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed