{"_id":"5c019cf0bdec2241607116d5","slug":"51543609584-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के गले का हुआ आपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के गले का हुआ आपरेशन
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद भगत सिंह कोश्यारी के गले का लेजर विधि से दिल्ली के एम्स में ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने उनको पांच जनवरी तक स्वास्थ्य लाभ लेने को कहा है। राष्ट्रपति और केंद्रीय गृहमंत्री सहित काफी लोगों ने सांसद का हाल चाल जाना।
सांसद प्रतिनिधि ध्रुव सिंह रौतेला ने बताया कि सांसद भगत सिंह कोश्यारी के वोकल कार्ड में दाना होने पर उनको 22 नवंबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां लेजर विधि से वोकल कार्ड के दाने को सफलता पूर्वक निकाला। डॉक्टरों ने 24 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया। सांसद डॉक्टरों की सलाह पर नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, पार्टी प्रवक्ता सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश के मंत्री धन सिंह रावत सहित काफी लोगों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता का हाल चाल जाना।
सांसद कोश्यारी के गले का हुआ ऑपरेशन
पांच जनवरी तक लेंगे स्वास्थ्य लाभ