{"_id":"5ba54fc4867a55013856a564","slug":"51537560516-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र ने छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कुछ अन्य छात्राओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट कर दी। यह पोस्ट वायरल होने पर छात्राओं और उनके अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। इससे गुस्साए अभिभावकों और छात्राओं ने थाने में जाकर हंगामा किया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी थाना पुलिस से शिकायत करने के लिए छात्राओं से कहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को थाने में छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि छात्रा के नाम से की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वायरल कर दी है। कहा कि जब उन्होंने वायरल पोस्ट स्कूल प्रबंधन को दिखाई तो उन्होंने भी पुलिस से शिकायत करने की बात कही। क्षेत्र में छात्रा के नाम की फर्जी पोस्ट की चर्चा होने लगी तो आरोपी ने फेसबुक से फर्जी अकाउंट हटा दिया। आक्रोशित अभिभावकों ने कहा कि अनहोनी की आशंका के चलते छात्राओं में डर है।
मामले की विवेचना कर रहे एसआई जोगा सिंह ने बताया कि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को इसी मामले में एसआईटी जांच के लिए हल्द्वानी गए थे।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्रवासियों ने हल्द्वानी के एक स्कूल में छात्रा से दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताया। अभिभावकों में इस घटना को लेकर आक्रोश के साथ भय भी व्याप्त है। अभिभावकों ने पुलिस से स्थानीय स्कूलों-कॉलेजों के बसों के ड्राइवर, कंडक्टरों के सत्यापन की भी मांग की है।
- फेसबुक पर वायरल पोस्ट पर अभिभावक और छात्राओं में आक्रोश
- सहमी छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की