फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक और वीडियो वायरल होने से मची खलबली

एक और वीडियो वायरल होने से मची खलबली

Sat, 21 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक और वीडियो वायरल होने से मची खलबली
हल्द्वानी। परिवहन निगम की वाल्वो की बस से तेल चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद अब वाल्वो के चालक ने एक और वीडियो वायरल किया है। चालक ने परिवहन निगम की ओर से डीजल में पानी मिलाने का आरोप लगाया गया है। उधर आरएम ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए जांच से ध्यान भटकाने की बात कही है।
विज्ञापन

वाल्वो चालक रिजवाज ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें डीजल में पानी मिलाने के कारण बस का इंजन सीज होने की बात कही है। रिजवाज वीडियो में यह भी कह रहा है कि परिवहन निगम के अधिकारी डीजल में पानी मिला रहे हैं और वाल्वो बस चालकों पर तेल चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उधर आरएम कुशी राम ने बताया कि रोडवेज की 100 बसों और वाल्वो को काठगोदाम के एक ही पंप से तेल दिया जाता है। अगर तेल में पानी मिलाया जाता तो उनकी बसों में भी ऐसी शिकायत आती। उन्होंने कहा कि वाल्वो प्रबंधक पहले तेल चोरी करवा रहे हैं। दूसरी ओर जांच से ध्यान भटकाने के लिए फर्जी वीडियो जारी कर रहे हैं, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही वीडियो बनाने वाले चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वाल्वो के चालक ने किया वीडियो वायरल, परिवहन निगम के अधिकारियों में हड़कंप
आरएम बोले जांच को बदलने के लिए जारी किया गया है वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed