फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच दिन में डावर्जन सिर्फ बरेली रोड तक सिमटा

पांच दिन में डावर्जन सिर्फ बरेली रोड तक सिमटा

Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन में  डावर्जन सिर्फ बरेली रोड तक सिमटा
हल्द्वानी। एसएसपी ने पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू तो कर दिया मगर उसे शहर में लागू ही नहीं किया जा सका। सिर्फ बरेली रोड पर ही इसका असर दिखा है।
विज्ञापन

आईजी रेंज के निर्देश पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने 31 मार्च की रात निर्देश दिए थे कि कालाढूंगी मार्ग के वाहन पहाड़ जाने के लिए बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। एक अप्रैल को एसएसपी के निरीक्षण के चलते डायवर्जन सही चलाया गया। अगले दिन रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड से फोर्स गायब हो गई। हवाला दिया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते फोर्स नहीं लगाई गई। बृहस्पतिवार को भी वाहनों का डायवर्जन बरेली रोड तक सिमटा रहा। रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड के वाहन मनमाने ढंग से शहर से होकर चलते रहे। इसी कारण कई बार शहर में जाम लग गया था। यातायात निरीक्षण महेश चंद्रा ने स्वीकार किया कि फोर्स की कमी के चलते एक रोड पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन


ये था प्लान
-रामपुर मार्ग के वाहन मुखानी चौराहे से होकर पनचक्की तिराहा, कालटैक्स होकर पहाड़ जाएंगे।
- बरेली रोड के वाहन तीनपानी बाईपास से गौलापार काठगोदाम होते हुए पड़ाव की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed