फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर अखबार कार्यालय के सामने तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक के दो टुकड़े हो गए। हादसे में बाइक सवार सिडकुलकर्मी की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार बुरी तरह घायल हो गया। बाइक का एक पहिया और हेलमेट छिटककर नहर में गिर पड़े। चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के चौनलिया सलना छाटना निवासी सुभेष संत आर्या (21) पुत्र हरीचरन आर्या रुद्रपुर स्थित एक वाहन कंपनी में कार्यरत था। शनिवार की रात सुभेष अपने रिश्तेदार अल्मोड़ा जिले के छाविसानारा मासर निवासी विवेक राम (24) के साथ बाइक से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। रामपुर रोड स्थित एक समाचार पत्र कार्यालय के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। बाइक दो टुकड़े में टूटकर अलग हो गई। सुभेष का सिर माइल स्टोन से टकरा गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागा। आधा किलोमीटर दूर जाने के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन किया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। लोगों ने एक निजी वाहन से घायलों को एसटीएच भेजा जहां डाक्टरों ने सुभेष संत को मृत घोषित कर दिया। घायल विवेक के साथ सुभेष प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में किराए के कमरे में रहता था। सुभेष घायल विवेक का ममेरा भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने देर बाद घटनास्थल का मुआयना किया। सुभेष की बाइक का पहिया और हेलमेट नहर से बरामद किया गया। मोबाइल का कवर छिटका पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सिडकुलकर्मी की बाइक के टूटकर दो हिस्से हुए
एक पहिया और हेलमेट नहर में गिरा

हादसे को देखकर दहल गए लोग
रामपुर रोड पर डंपर द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारते हुए देखकर लोग दहल गए। बाइक का पहिया छिटकने पर एक खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों का कहना था कि टक्कर मारने के बाद डंपर चालक ने अपनी रफ्तार और तेज कर दी थी। उसे डर था कि लोग पीछा कर पीट सकते हैं। युवकों को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed