{"_id":"5a5512f64f1c1b44198b5bf9","slug":"51515524854-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी का जन्मदिन मनाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी का जन्मदिन मनाने
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बीए की एक छात्रा पर प्यार इस तरह परवान चढ़ा कि वह प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ प्रेमी का जन्मदिन मनाने काशीपुर पहुंच गई। सोमवार रात प्रेमी युगल अपने एक मित्र के कमरे पर जन्मदिन का जश्न मना रहा था। शोर होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई और अगले दिन उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कालाढूंगी निवासी एक छात्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। फेसबुक पर उसकी पहचान काशीपुर निवासी एक किशोर से हुई। किशोर कक्षा नौ का छात्र है। जान पहचान बढ़ने पर दोनों में प्रेम हो गया और दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। सोमवार को किशोर का जन्मदिन था। छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली। उसने कहा कि रात को वह हल्द्वानी में बुआ के घर रुक जाएगी। इसके बाद वह काशीपुर पहुंच गई। यहां से प्रेमी युगल जन्मदिन की पार्टी मनाने अपने एक मित्र के वहां चले गए। रात को केक काटने के बाद तीनों तेज आवाज में गानों पर डांस कर रहे थे। शोर होने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना कोतवाली को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ने परिजनों के सामने प्रेमी युगल को फटकार लगाई और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन