{"_id":"5969299d4f1c1b8c7f8b45a2","slug":"51500064157-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेस बस से उचक्कों ने फिर बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेस बस से उचक्कों ने फिर बैग उड़ाया
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस की चौकसी के बावजूद उचक्कों ने फिर रोडवेज परिसर में शुक्रवार सुबह खड़ी एक बस से यात्री का बैग पार कर दिया। सीसीटीवी की छानबीन से पता चला कि बैग दो लोगों ने उठाया है। कोतवाली पुलिस उचक्कों की तलाश कर रही है। बैग में 250 रुपये, एटीएम, आधारकार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे।
पीलीकोठी बड़ी मुखानी निवासी विवेक सिंह बिष्ट खटीमा स्थित एक अस्पताल में कार्यरत है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए विवेक ने रोडवेज बस में सीट पर बैग रख दिया। इसके बाद नीचे उतरकर उसने चाय पी। लौटने पर उसकी सीट पर अन्य व्यक्ति बैठा था। बैग के बारे में पूछने पर अन्य यात्री ने अनभिज्ञता जताई। युवक ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। बताया कि बैग में 250 रुपये, एटीएम, आधारकार्ड, पावर बैंक, डायरी, परिचय पत्र सहित काफी महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। पुलिस युवक को लेकर कंट्रोल रूम गई। सीसीटीवी की जांच से पता चला कि दो उचक्कों ने बस से बैग उठाया है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में उचक्कों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों पहले पुलिस ने रोडवेज में पर्स और पैसा उड़ाने वाली महिलाओं की एक गैंग को पकड़कर कई घटनाओं का खुलासा किया था लेकिन पुरुष गैंग को पुलिस पकड़ने में विफल रही है। पुलिस इस मामले में एक संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
उचक्कों को पकड़ने में पुलिस विफल