{"_id":"5969299a4f1c1b9c4c8b4634","slug":"51500064154-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को आवारा छोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें अधिकारी: डीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं को आवारा छोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें अधिकारी: डीएम
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। सभी निकायों के अधिकारी अपने क्षेत्र के लावारिस पशुओं को हल्दूचौड़ स्थित गोसेवा सदन पहुंचाएं। डीएम रामनगर के ईओ मनोज दास के जवाब से नाराज थे। उन्हें फटकारते हुए अगली बार पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने को कहा।
डीएम ने कहा कि पशु तस्करों पर कठोर कार्रवाई की जाए। गोसदन हल्दूचौड़ के प्रबंधक ने गौ सदन से लगे हाटा ग्राम पंचायत में चारागाह उपयोग हेतु स्वीकृति दिलाने, गोचारे के लिए राशि दिलाने, समिति सदस्य नवीन पंत ने खुले में मीट बेचने पर रोक लगाने की मांग की। डीएम ने निकायों के अधिकारियों से काजी हाउस के लिए भूमि तलाश कर डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए। नैनीताल के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि नैनीताल में एबीसी सेंटर ने 836 आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया है। नगर निगम हल्द्वानी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहिल कुमार ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में भी एबीसी सेंटर हेतु 70 लाख के सापेक्ष 25 लाख की राशि अवमुक्त हो गई है। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह, डीएफओ डीएस मीणा, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीवीओ डॉ. पीसी कांडपाल, अधिशासी सचिव दीनदयाल भट्ट, समिति सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह, नीता जोशी, मोहन चंद्र जोशी, सुदर्शन लाल साह, राजू नबियाल, जयवीर सिंह राठी, दीनबंधु दास आदि थे।
लावारिस पशु छोड़ने वालों पर अधिकारी कार्रवाई करें : डीएम
पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक
जानकारी न देने पर रामनगर के ईओ को फटकारा