फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चंदन हत्याकांड : दो और पड़ोसियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

चंदन हत्याकांड : दो और पड़ोसियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
चंदन हत्याकांड : दो और पड़ोसियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
हल्द्वानी। चंदन हत्याकांड के मामले में काठगोदाम पुलिस ने दो और पड़ोसियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने स्वीकृति दे दी है। इससे पहले छह लोगों का टेस्ट कराने के लिए पुलिस आदेश प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन

गौलापार पश्चिमी खेड़ा निवासी किसान चंदन सिंह बजवाल (67) का शव घर की चहारदीवारी से सटे ट्यूबवेल परिसर में 24 फरवरी की रात मिला था। कातिलों ने शव को ओवरहेड टैंक के नीचे रख दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से खाना, कपड़े, खून आदि साक्ष्यों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का आदेश अदालत से प्राप्त किया था। मंगलवार को दो पड़ोसी महिलाओं अनीता और नीतू का टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुरोध किया गया। अदालत ने दोनों पड़ोसियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। अब सभी आठ लोगों का टेस्ट कराने के लिए सीबीआई को एसएसपी के माध्यम से पत्र भेजा जाएगा। सीबीआई लैब के वैज्ञानिकों द्वारा टेस्ट की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


चंदन हत्याकांड : दो और पड़ोसियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed