फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं में बेटे ने ही खंगाल दिया अपना घर

लालकुआं में बेटे ने ही खंगाल दिया अपना घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं में बेटे ने ही खंगाल दिया अपना घर
लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक के घर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी की चोरी हो गई। फोरेंसिक जांच और डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस जांच में पीड़ित का ही इकलौता बेटा आरोपी निकला।
विज्ञापन

सेंचुरी मिल के श्रमिक 25 एकड़ कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह 16 फरवरी को अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने लखनऊ गया था। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ से सपरिवार लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा था। घर का सामान बिखरा था। उसके लाखों रुपये के जेवरात और नगदी गायब थी। पुलिस ने धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड भी बुलाई। प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गृहस्वामी के बेटे समेत कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित का इकलौता बेटा कुसंगत में पड़ गया है। परिजनों के लखनऊ जाने के बाद उसने अपने ही घर की तिजोरी से नगदी, सोने के जेवरात गायब कर दिए। चोरी की घटना दिखाने के लिए अपने ही घर का ताला तोड़कर सामान भी बिखेर दिया। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि आरोपी के पास 30 ग्राम सोना, तीन सोने के कंगन, एप्पल, एमआई का मोबाइल फोन, कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाम तक आरोपी के परिजन कोतवाली में जमे थे।
विज्ञापन



बेटे ने ही खंगाल दिया अपना घर
लाखों का माल किया साफ, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed