{"_id":"5c4a22b4bdec224c8b1aee97","slug":"41548362420-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में आए युवक ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में आए युवक ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दुर्गा कॉलोनी स्थित ससुराल आए प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती निवासी शंकर साहू (28) ने बुधवार शाम जहर खा लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शंकर साहू बाजपुर में किराए का कमरा लेकर रहता था और ठेले पर चाऊमीन बेचता था। उसकी पत्नी मकर संक्रांति पर मायके आई थी। बुधवार को वह पत्नी को लेने आया। चर्चा है कि इस बीच पति-पत्नी के बीच घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई। इस कारण शंकर साहू ने शाम चार बजे जहर खा लिया। शंकर का सवा माह का बेटा भी है। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, सूचना पर पुरामुफ्ती से आए शंकर के भाई भोला और राकेश शव लेकर पैतृक घर चले गए।
ससुराल में आए युवक ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन
ससुराल में आए युवक ने जहर खाया, मौत