फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चर्चित हत्याकांड में एसआईटी की रिपोर्ट पेश

चर्चित हत्याकांड में एसआईटी की रिपोर्ट पेश

Tue, 30 Oct 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
चर्चित हत्याकांड में एसआईटी की रिपोर्ट पेश
investigation
हल्द्वानी। गोरापड़ाव के एक चर्चित हत्याकांड में एसआईटी ने अपनी प्रगति रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

गोरापड़ाव में 27 अगस्त को बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी और उसकी बेटी को अधमरा कर दिया था। बदमाशों ने बंदूक की बट से भौंक रहे कुत्ते को मार डाला था। बदमाश बंदूक, स्कूटी लूटकर गए थे। पुलिस ने स्कूटी बरामद की लेकिन घटना में शामिल कातिलों का दो माह बाद भी पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस एक लाख 20 हजार नंबरों को खंगाल चुकी है। रामपुर, बरेली रोड के सीसीटीवी चेक किए गए। फिर भी कोई सफलता के नाम पर सिर्फ स्कूटी हाथ लगी है। हाईकोर्ट ने घटना का खुलासा करने के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। डीआईजी पुष्पक ज्योति एसआईटी की निगरानी कर रहे हैं। एसआईटी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की। एसपी सिटी का कहना है कि अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed