{"_id":"5b0dc5634f1c1ba46e8b554d","slug":"41527629155-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैक्स रैकेट का मुकदमा अश्लीलता में चार को जमानत, तीन महिलाएं गईं जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैक्स रैकेट का मुकदमा अश्लीलता में चार को जमानत, तीन महिलाएं गईं जेल
Updated Wed, 30 May 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सैक्स रैकेट पकड़ने का दावा करने वाली पुलिस ने मुकदमा अश्लीलता में दर्ज किया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत में सुनवाई के दौरान दो पुरुषों सहित चार लोगों को जमानत पर छोड़ दिया। तीन महिलाओं को पुलिस ने अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
एसएसपी की पीआरओ ने निशांत बिहार कालोनी में सोमवार को सैक्स रैकेट पकड़ने का दावा किया था। पुलिस ने दो पुरुषों और पांच महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। देर रात इस मामले में हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने उच्चाधिकारियों से राय लेने के बाद अश्लीलता करने का मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज कराया।
उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी ने बताया कि अदालत ने निशांत विहार कालोनी तल्ली बमौरी निवासी किशन सिंह, न्यू आवास विकास कालोनी निवासी विजय सिंह बिष्ट सहित चार लोगों की जमानत अर्जी सशर्त स्वीकार कर लिया। इस मामले में तीन महिलाओं को अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मामला नहीं बनता है। इसी कारण धारा 293, 294 का प्रयोग किया गया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है।