{"_id":"5b0b1be84f1c1ba36e8b4eda","slug":"41527454696-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब सराफ के खिलाफ आ गई 28 शिकायतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब सराफ के खिलाफ आ गई 28 शिकायतें
Updated Mon, 28 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर के काफी लोगों के पैसे और जेवरात लेकर गायब सराफ वीरेंद्र वर्मा को पुलिस ढूंढने में विफल रही। रविवार को भी एक दंपति ने 73 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। विवेचक का कहना है कि उसके खिलाफ 28 लोग पहले ही लिखित शिकायत कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि व्यवसायी दिल्ली में छिपा है।
लालकुआं सुभाषनगर दवाई फार्म निवासी मनीषा बिष्ट ने कोतवाली पुुलिस को सराफ वीरेंद्र वर्मा के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि उसने 40 ग्राम सोना जेवर बनाने को दिया था। आरोप है कि सराफ ने जेवरात नहीं बनाए और काफी दबाव बनाने पर उसने आधा पैसा दिया और आधा का चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया।
कोतवाल केआर पांडे ने इस मामले को जांच में शामिल करने की बात कही है।
इसके पहले पांच मई को जज फार्म निवासी इंद्र सिंह बोरा ने वीरेंद्र वर्मा के खिलाफ धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि वीरेंद्र पांच लाख रुपये के अलावा लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग गया है। इस मुकदमे की विवेचना मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने कहा कि वीरेंद्र के खिलाफ 28 शिकायतें मिल चुकी हैं। वह पटेल चौक स्थित दुकान बंद कर परिवार के साथ गायब है। संभावना जताई जा रही है कि मूल रुप से पंजाब का रहने वाला आरोपी दिल्ली में छिपा है। पुलिस उसे तलाश रही है।
73 हजार के चेक का मामला भी सामने आया
आरोपी पर 28 मामले दर्ज, दिल्ली मिली लोकेशन