{"_id":"5aca7cdb4f1c1bee618b6496","slug":"41523219675-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत से बेतालघाट कोसी नदी में मछली मारने आए तीन युवकों में से एक युवक नदी में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानीखेत से बेतालघाट कोसी नदी में मछली मारने आए तीन युवकों में से एक युवक नदी में डूबा
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
कोसी में डूबने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। बाइक पर सवार तीन युवक मछली मारने के लिए रानीखेत से झूलापुल बेतालघाट के पास कोसी नदी में पहुंच गए। इनमें से एक युवक नदी में डूब गया। पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक रानीखेत के तीन युवक रविवार दोपहर एक बाइक से बेतालघाट आए थे। इनमें विवेक सिंह बिष्ट (23) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अरोली रानीखेत, गोपाल सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी चिलियानौला रानीखेत, नवीन सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी रानीखेत शामिल हैं। अपराह्न करीब तीन बजे वह तीनों बेतालघाट में झूलापुल के पास कोसी नदी में जाकर मछली मारने लगे। इस दौरान विवेक आगे चला गया। जहां गहरा, मटमैला पानी होने के कारण वह डूबने लगा। उसे देखकर उसके दोनों साथियों ने शोर मचाया और दोस्त को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक विवेक ओझल चुका था। स्थानीय गोताखोर हरीश सिंह, गोविंद सिंह, मदन सिंह समेत एसडीआरएफ की टीम उसे ढूंढ रही है, लेकिन विवेक नहीं मिल सका। तहसीलदार नवाजिश खलिक, बेतालघाट की थानाध्यक्ष श्वेता सिंह, राजस्व पुलिस से परवीन हयांकी, पवन सिंह ध्यानी ने मौके पर पहुंचकर विवेक के दोस्तों से पूछताछ की। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने युवक के गहरे में डूबने या बहने की आशंका जताई है।
कोसी नदी में झूला पुल के पास मछली मारने बाइक से आए थे तीन युवक
पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे
जीएसटी का काम सीख रहा था विवेक
रानीखेत निवासी विवेक सिंह बिष्ट रानीखेत में जीएसटी का काम सीख रहा था। विवेक सिंह के पिता त्रिलोक सिंह रानीखेत के मून होटल में काम करते हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।