फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशेड़ियों के अड्डे पर छापा, दो युवती सहित सात पकड़े गए

नशेड़ियों के अड्डे पर छापा, दो युवती सहित सात पकड़े गए

Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ियों के अड्डे पर छापा, दो युवती सहित सात पकड़े गए
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने दमुवाढूंगा मल्ला स्थित नशेड़ियों के अड्डे पर छापा मारकर दो युवतियों सहित सात लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि पकड़े गए लोगों में छह नशे का सेवन करते हैं। एक किशोरी अपने नशेड़ी दोस्त से मिलने के लिए आई थी। माफीनामा लिखकर देने और अभिभावकों को बुलाकर युवक और युवतियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा मल्ला स्थित एक कमरे में युवक और युवतियां नशे का सेवन कर रहे थे। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने छापा मारा तो दो युवतियों सहित सात लोगों को पकड़ लिया। इनमें आरटीओ आफिस धानमिल चौराहा की रहने वाली इंटर की 20 वर्षीय छात्रा, नवाबी रोड निवासी हाइस्कूल की छात्रा, शीशमहल, हाइडिल गेट, जमरानी गेट, दमुवाढूंगा के युवक शामिल हैं। पूछताछ से पता चला कि हाइस्कूल की छात्रा अपने दोस्त मोहित से मिलने के लिए आई थी। पकड़े गए लोगों में कुछ नशेड़ियों को पुलिस पहले भी हिदायत देकर छोड़ चुकी है। पुलिस ने पकड़े गए युवक और युवतियों के अभिभावकों को थाने में बुलाया। पुलिस के सामने नशेड़ियों ने नशा छोड़ने की कसमें खायी। माफीनामा लिखकर देने के बाद पुलिस ने उनको परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने गायत्रीनगर में छापा मारा तो नशेड़ी स्कूटी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने दोनों स्थानों से बुलेट और स्कूटी लेकर उसे जब्त कर ली।
विज्ञापन


दिल्ली की दोस्त ने बनाया नशेड़ी
पकड़ी गई युवती ने बताया कि वह छह महीने से स्मैक का सेवन कर रही है। उसे दिल्ली की एक लड़की ने छुट्टियों में आने पर पहली बार स्मैक पीने के लिए दिया और कहा कि बड़ा मजा आएगा। मजा लेने के चक्कर में वह नशे की आदी हो गई। पुलिस का कहना था कि वह मंदिर में स्मैक पीने के बाद रातभर पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान चालीसा भी नहीं सुना सके
पकड़े गए इंटर और हाईस्कूल पास युवकों की स्मरण शक्ति नशे से कमजोर हो चुकी है। पुलिस ने उनसे हनुमान चालीसा सुनाने को कहा तो कोई नहीं सुना सके। सभी ने बताया कि पहले उन्हें यह याद थी लेकिन अब भूल गए हैं। एक युवक मगरिफ की नमाज का समय तक नहीं बता पाया।

स्कूलों में लगी नशे के खिलाफ पाठशाला
हल्द्वानी। श्री पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कालेज कुंवरपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने छात्रों को नशे से होने वाली बुराइयों से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नशे से मस्तिष्क और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, चोरगलिया थानाध्यक्ष संजय जोशी, विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य आर एल प्रसाद, पीटीए की अध्यक्ष निर्मला दरम्वाल, ग्राम प्रधान हरेंद्र बिष्ट, बीडीसी जगदीश नौला, ग्राम प्रधान बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

मानसिक रोग चिकित्सक के सुझाव
अभिभावकों को भी सजग रहने की जरूरत है। कुछ युवा साथियों की देखा देखी नशा कर रहे हैं। उनमें अनावश्यक तनाव और उलझने देखने में आई हैं। बच्चे खुद रोमांच का अनुभव करने के लिए नशे की तरफ भाग रहे हैं। अभिभावकों को उनकी बातों को सुनना चाहिए। बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए सकारात्मक तरीका अपनाना चाहिए। मारपीट या डॉट से बच्चों में अनुशासन नहीं आ सकता है। बच्चों को प्यार से समझाने की जरूरत है।

-डॉ. नेहा शर्मा, मानसिक रोग की चिकित्सक

दो किमी लंबी मानव शृंखला बनाएंगे
हल्द्वानी। हरि शरणम् जन् के सदस्यों ने नशा उन्मूलन के तहत लोगों में जागरूकता के लिए रविवार को दो किमी लंबी मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया है। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक संगठनों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। संस्था के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी ने बताया कि कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौराहे तक सुबह सात बजे मानव शृंखला बनाई जाएगी। तीसरे चरण में पूरे नगर में जागरूकता के लिए एक लाख पंफलेट बांटे जाएंगे। चौथे चरण में नुक्कड़ नाटक कराया जाएगा। पांचवें चरण में दिल्ली से एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे। नशेड़ियों को नशा मुक्त कराने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से उपचार और काउंसलिंग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed