फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करने पर शिक्षक संघ भड़का

शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करने पर शिक्षक संघ भड़का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करने पर शिक्षक संघ भड़का
धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भद्रकोट के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पीटीए अध्यक्ष मोहन चंद्र परगांई पर विद्यालय कार्यालय में घुसकर अभद्रता कर धमकाने का आरोप लगाया है। राजकीय शिक्षक संघ ने घटना की निंदा की है। भद्रकोट पट्टी के पटवारी मो. शकील ने बताया कि पीटीए अध्यक्ष का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। हालांकि मोहन चंद्र ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने सोमवार को राजस्व पुलिस को तहरीर में बताया कि 29 मार्च को मोहन ने विद्यालय परिसर में घुसकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इससे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत है। शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को भी सूचित किया। इस पर संघ के अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया, मंत्री कन्नू जोशी ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इनमें उपाध्यक्ष हेम त्रिपाठी, संयुक्त सचिव त्रिलोक तिवारी, रश्मि पांडे, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार आदि थे। वहीं मोहन चंद्र ने धमकाने के आरोप को नकाराते हुए कहा कि गांव के नवीन परगांई की बेटी ममता दिव्यांग है। वह इसी स्कूल में पढ़ती है। इस बार छठी कक्षा पास करके सातवीं कक्षा में गई है। उन्होंने इस छात्रा से भेदभाव न करने और स्कूल की व्यवस्था सुधारने को कहा था।
विज्ञापन


पीटीए अध्यक्ष पर टीचरों को धमकाने का आरोप
प्रभारी प्रधानाचार्य ने दी तहरीर पर पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed