फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोटाबाग में गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज

कोटाबाग में गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Feb 2019 02:20 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
कोटाबाग में गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज
GUN SHIMLA
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक के रियाड़ गांव में 18 फरवरी को एक युवक पर हुए जानलेवा हमले में पटवारी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम दोहनिया कोटाबाग निवासी दिनेश चंद्र जोशी ने तल्ला कोटा की पट्टी पटवारी आशा सक्सेना को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उसका पुत्र ललित मोहन जोशी कारीगरी का काम करने के लिए 18 फरवरी को रियाड़ गांव गया था। रात में गांव के आन सिंह ने बंदूक से फायर कर उसके पुत्र को घायल कर दिया। घायल ललित का एसटीएच हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। पटवारी आशा ने बताया कि आन सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोटाबाग में गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed