फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन चोर

चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन चोर

Sun, 02 Dec 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन चोर
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में कमानी का बंडल चुराते समय तीन चोरों को व्यवसायियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें टीपीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोरों की कार को जब्त भी कर लिया है।
विज्ञापन

टीपीनगर हाइडिल के पास फुरकान की क्रेन और कबाड़ की दुकान है। शनिवार की सुबह कार सवार चोरों ने फुरकान की दुकान के सामने से एक बंडल कमानी कार में लाद लिया। वे दूसरा बंडल लादने की फिराक में थे। इस बीच व्यवसायी ने चोरों को देखते ही शोर मचाया। आवाज सुनकर अन्य व्यवसायी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने पिटाई करने के बाद चोरों को टीपीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोरों में ऊधमसिंह नगर जिले के शांतिपुरी पंतनगर निवासी आनंद उर्फ अनिल, झा कालोनी पंतनगर निवासी तजेंद्र और तिवारी नगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी विवेक चंदोला शामिल हैं। पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। टीपीनगर के व्यवसायी नेता प्रदीप सब्बरवाल ने बताया कि व्यवसायियों ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन


चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन चोर
व्यवसायियों ने पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed