फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जय गंगा मैय्या कहकर छलांग लगाई बह गया

जय गंगा मैय्या कहकर छलांग लगाई बह गया

Mon, 24 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जय गंगा मैय्या कहकर छलांग लगाई बह गया
ganga
हल्द्वानी। चित्रशिला घाट पर रविवार की दोपहर जय गंगा मैय्या का जयकारा लगाने के बाद एक युवक गौला नदी में कूद गया। तेज प्रवाह में बहने पर लोगों ने शोर मचाया तो पुलिस सक्रिय हुई लेकिन गोताखोरों के प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। पुलिस का मानना है कि छलांग लगाने वाला युवक नशे में धुत था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

चित्रशिला घाट के नीचे गौला नदी के किनारे लोग अंतिम संस्कार में व्यस्त थे। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा और कपड़े उतारकर जय गंगा मैय्या का जयकारा लगाते हुए नदी में कूद गया। उसके बाहर नहीं निकलने पर लोगों ने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि लोगों के पास कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि कुछ लोग कह रहे थे कि करीब 35 साल का एक युवक नशे में धुत होकर वहां घूम रहा था। गौला बैराज पर तैनात जवान मनोज बहुखंडी का कहना है कि घटना के समय बैराज का एक और छह नंबर फाटक खुला था। पानी का तेज प्रवाह था। इसी कारण वह दिखाई नहीं दिया। उसे ढूंढने की काफी कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed