फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार टूटकर झील में समाई

सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार टूटकर झील में समाई

Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार टूटकर झील में समाई
भीमताल (नैनीताल)। शहर के हल्द्वानी जाने वाले ठंडी सड़क में पशु चिकित्सालय के पास झील किनारे स्थित सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार टूटकर सड़क झील में जा गिरी। दीवार के टूटने से स्थानीय लोगों को नैनीताल माल रोड की तरह सड़क के झील में समाने का भय बना हुआ है। लोगों ने कहा कि जिस तरह से नैनीताल की माल रोड लापरवाही के चलते झील में जा समाई तो भीमताल की दीवार टूटने से सड़क के झील में जाने का भय अधिक बढ़ गया है। बुधवार की दोपहर सिंचाई विभाग की सुरक्षा दीवार टूटकर झील में जा समाई। हालांकि सड़क को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन ठंडी सड़क में जगह-जगह से दीवारों के जीर्णशीर्ण होने सड़क में दरारों के पड़ने से लोगों में भय बना हुआ है। सिंचाई विभाग की जेई सुजाता हर्बोला ने बताया कि दीवार जो टूटी है उसे आपदा में दिखाकर बजट का प्रस्ताव भेजा जाएगा। ताकि जल्द बजट मिलने से सड़क की दीवार को ठीक करा लिया जाएगा। लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया लोनिवि ने जहां सड़क की दीवार टूटी है वहा सुरक्षा की दृष्टि से छोटे बैरियर सुरक्षा के लिए लगाए हैं। पाठक ने बताया सड़क को कोई असर नहीं पड़ा है। स्थानीय निवासी भूपेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि सिंचाई विभाग जल्द से जल्द टूटी दीवार बनाए ताकि भीमताल की सड़क भी नैनीताल के माल रोड की तरह नैनी झील में न समा जाए। साथ ही ठंडी सड़क में हो रहे गड्ढों को भरने की मांग भी लोनिवि के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed