{"_id":"5b78800b42c792463d4ac493","slug":"31534623755-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी और उतराखंड डिपो के चालक भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी और उतराखंड डिपो के चालक भिड़े
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यात्रियों को बस में बैठाने को लेकर उत्तराखंड और यूपी रोडवेज के दो चालक शनिवार को आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात और घूंसे चले। मामला थाने तक जा पहुंचा। दोनों ने तहरीर दी। हालांकि बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।
शनिवार को 11 बजे हल्द्वानी डिपो की बस यूके 07 एस 2819 बरेली जाने के लिए खड़ी थी। इसमें यात्री बैठे थे। तभी परिचालक रोडवेज कार्यालय में टिकट मशीन लेने चले गया। इतने में यूपी रोडवेज की बस यूपी 25 एटी 0751 भी पहुंच गई। उसके चालक ने हल्द्वानी डिपो की बस से यात्रियों को उतारकर अपनी बस में बैठा लिया। हल्द्वानी डिपो के चालक अखलाक हुसैन ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि यूपी रोडवेज के चालक ओमपाल हाथापाई में उतर आया। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। यह देखकर रोडवेज परिसर में भीड़ लग गई। रोडवेज के कर्मचारी, अधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।