फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर में घुसे चोर से युवक ने किया संघर्ष पकड़ा गया

घर में घुसे चोर से युवक ने किया संघर्ष पकड़ा गया

Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोर से युवक ने किया संघर्ष पकड़ा गया
हल्द्वानी। शहर में एक ओर जहां लोग चोर और उचक्कों की अफवाह पर दहशत पाले बैठे हैं वहीं गौजाजाली उत्तर में 22 साल के युवक ने घर में घुसे चोर से न सिर्फ मोर्चा लिया बल्कि उसे पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। युवक ने चाकू के हमले से घायल होने और पैर फैक्चर होने की परवाह भी नहीं की। पड़ोसियों ने युवक ने उसकी हौसला आफजाई की। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया चोर पहले भी लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन

गौजाजाली उत्तर निवासी 22 साल के मोइन इंद्रीश के घर में रविवार की सुबह साढ़े चार बजे चोर घुस गया। उस समय मोइन शौचालय गया था चोर ने पहले मोबाइल उठाया फिर आलमारी से सामान निकालना शुरू किया। सामान गिरने की आहट सुनकर मोइन तत्काल कमरे में पहुंचा तो चोर को देखते ही शोर मचाने लगा। चोर ने भागने का प्रयास किया मगर मोइन उससे भिड़ गए। अपने को घिरता देख चोर ने चाकू निकाल लिया और हमला करने की कोशिश करने लगा। मोइन ने हिम्मत से काम लेकर चाकू छीन लिया। चोर ने पटका मारकर मोइन इंद्रीश को गिराया तो उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इस दौरान घर में हो हल्ला सुनकर मोइन के बड़े भाई अजहरुद्दीन भी जग गए। उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया। सभी ने चोर को पकड़ लिया और बनभूलपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी निशान बरसाती नहर का रहने वाला है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि वह पहले भी लूट और अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed