फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक सवार ने महिला का पर्स उड़ाया

बाइक सवार ने महिला का पर्स उड़ाया

Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने महिला का पर्स उड़ाया
हल्द्वानी। बाइक सवार उचक्के ने अंबानगर में रविवार की शाम महिला को धक्का देकर पर्स लूट लिया। शोर मचाने पर वह भाग गया। मुखानी पुलिस की जांच में लुटेरे की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

लालडांठ रोड निवासी रुस्तम अली की पत्नी शमा परवीन रविवार की शाम पैदल अमरावती कालोनी स्थित अपनी दुकान जा रही थी। अंबा बिहार कालोनी में सवार लुटेरे ने रुककर उनका पर्स छीनना शुरू किया। विरोध करने पर उसने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और पर्स लूटकर भाग निकला। पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड और दवाइयां थीं। मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा सात बजकर 36 मिनट पर भागते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में लुटेरे का चेहरा साफ नहीं आने के कारण उसे ढूंढने में पुलिस को दिक्कत आ रही है। बता दें कि 11 जून को भी बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षिका जया बिष्ट का पर्स रूपनगर के पास से उड़ा दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed