{"_id":"5ae4e07f4f1c1b62098b7197","slug":"31524949119-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का वाहन खाई में गिरा, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना का वाहन खाई में गिरा, चार घायल
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। देहरादून से रानीखेत सेना कैंटीन के लिए शराब लेकर जा रहा वाहन शनिवार को निगलाट में खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक समेत वाहन में सवार सेना के तीन जवान घायल हो गए। उनका यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। वाहन में 500 पेटी शराब थी।
देहरादून से सेना कैंटीन के लिए शराब लेकर कैंटर वाहन नंबर एचआर 38 ई 5858 शनिवार को रानीखेत आ रहा था। शाम साढे़ चार बजे के आसपास भवाली से करीब पांच किमी आगे निगलाट में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर से ज्यादा गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई। वाहन में सवार चालक समेत तीन जवानों ने वाहन से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। उधर, हादसे को देख आसपास के लोगों ने कोतवाल उम्मेद सिंह दानू को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने घायल जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में वाहन चालक नई बस्ती देहरादून निवासी ज्ञान सिंह ठाकुर, नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह राठौर निवासी चौबटिया रानीखेत, नायब सूबेदार सिंह मोर सिंह निवासी चौबटिया, हवलदार पीके उपाध्याय, निवासी चौबटिया शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय शर्मा के मुताबिक सुरेंद्र सिंह के सिर में चोट है। बाकी घायलों के हाथ, पैर में चोट है।
शराब को लेकर अफरातफरी
भवाली (नैनीताल)। निगलाट में जिस जगह सेना के लिए शराब ले जा रहा वाहन गिरा, वहां शराब में कई लोगों ने हाथ साफ कर दिया। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन गिरने के बाद जब आग लगी तो कई लोग जमा हो गए।