फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुंआ और बाजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

लालकुंआ और बाजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Fri, 22 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
लालकुंआ और बाजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ रेलवे लाइन के समीप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और बाजपुर में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। डूंगरपुर हल्दूचौड़ निवासी लीला तिवारी (45) पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र तिवारी रेलवे लाइन के पार एक दुकान में काम करती थी। बृहस्पतिवार की सुबह महिला ड्यूटी करने के लिए पैदल जा रही थी। हल्दूचौड़ में रेलवे लाइन के समीप ट्रेन की चपेट में आ गई। लालकुआं पुलिस उसे लेकर एसटीएच आई लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे रोहित ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर बाजपुर से घायल होकर आयी महिला सुखमीत कौर (35) पत्नी सेवक सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मेडिकल चौकी पुलिस को बताया कि सुखमीत कौर रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़कर पैदल घर लौट रही थी। बाजपुर में ही ट्रेन से धक्का लगने के कारण महिला बेहोश हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed