फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रेनी आईएफएस के घर की जाली काटकर चोरी

ट्रेनी आईएफएस के घर की जाली काटकर चोरी

Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनी आईएफएस के घर की जाली काटकर चोरी
हल्द्वानी। शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जबकि पुलिस गश्त और संदिग्धों की चेकिंग में लकीर की फकीर बनी हुई है। इस बार चोरों ने प्रशिक्षु आईएफएस के घर की जाली काटकर कीमती सामान, कई आवासों के पीतल की टोंटियां चोरी की है।
विज्ञापन

हीरा नगर स्थित वन कार्यालय में पश्चिमी वन वृत्त के कई अधिकारियों व कर्मियों के आवास है। इसी परिसर में प्रशिक्षु आईएफएस असित कुंवर का भी आवास है। वह वर्तमान में प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। दो तीन महीने से उनका आवास बंद था। शुक्रवार देर रात चोर कुंवर के घर की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुस गए और अलमारी खोलकर कीमती सामान चोरा लिया। बाद में चोरों ने आवासों के शौचालयों और बाहर लगीं पीतल की टोंटियों को भी चुरा लिया। जब वह टोंटी तोड़ रहे थे तो शोर शराबा होने पर गश्त कर रहे सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच एक चोर भाग गया जबकि दूसरा पकड़ लिया गया। टीम ने चोर को हीरा नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed